Benefits Of Dry Grapes (मुनक्का के फायदे)

dry grapes
Spread the love

मुनक्का (Benefits Of Dry Grapes) अंगूर को सुखाकर बनाया जाता है, इसमें बीज पाये जाते है।

मुनक्का दो प्रकार का होता है – लाल और काला।

मुनक्का का इस्तेमाल बहुत तरह के घरेलू उपचारों में किया जाता है,

भारत में आज के समय में काफी जगह जैसे- कुमाऊ, नासिक, देहरादून, पूना और औरंगाबाद आदि पर मुख्य रूप से इनकी खेती की जाती है।

मुनक्का हमारे शरीर के लिए भी बहुत ही फायदेमंद और शक्तिवर्धक होता है

तो आईये आज हम मुनक्के से होने वाले लाभों के बारे में बात करेंगें।

Benefits Of Dry Grapes

मुनक्का के फायदे (Benefits Of Dry Grapes) :-

1 . यदि आप सूखी खाँसी से परेशान है तो 3-4 मुनक्का के बीजों को निकालकर इसके साथ 2-3 कालीमिर्च को मिलाकर चबायें और मुंह में रखकर सो जाये,

ऐसा करने से 2-3 दिन में ही आपको सूखी खांसी से आराम मिल जायेगा।

2 . रात को सोते समय करीब 10-12 मुनक्के को पानी से अच्छी तरह से धोकर पानी में भिगो दें

और सुबह उठकर भींगे हुए मुनक्कों को बीज निकालकर अच्छी तरह से चबाकर खाने से शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है।

3. मुनक्का खाने से खून साफ होता है और जिन लोगों को नकसीर की समस्या होती है, उसमें मुनक्के के सेवन से काफी फायदा (Benefits Of Dry Grapes) होता है।

4. पेट दर्द की समस्या होने पर 2-3 मुनक्का में थोड़ी-सी हींग में मिलाकर खायें, इससे पेट दर्द में लाभ होगा।

5. मुनक्का में आयरन की मात्रा अधिक होने के कारण ये खून में हीमोग्लोबिन के लेवल को बढ़ा देते हैं जिससे चेहरा ग्लो करने लगता है।

6. बहुत से लोग बच्चों की बिस्तर पर पेशाब करने की बीमारी से बहुत परेशान होते है ,

इस परेशानी से बचने के लिए रोजाना 4-5 मुनक्का खिलाने से बच्चे का बिस्तर में पेशाब करने का रोग दूर होता है।

7 . जिन लोगो को अच्छी तरह से भूख नही लगती है वो लोग भूख बढ़ाने के लिए मुनक्का, नमक, कालीमिर्च इन सभी सामग्रियों को हल्का सा गर्म करके खाये  इससे भूख बढ़ती है।

Mjaayka.com : English Version


Spread the love

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *