Best Home Remedies For Melasma (चेहरे की झाईयों को दूर करने के घरेलू उपाय)

home remedies for summer
Spread the love

झाईयां (Best Home Remedies For Melasma) ज्यादातर बढती हुई उम्र के साथ ही चेहरे पर देखी जाती है झाईयां होने से एक पल में ही चेहरे की सारी सुंदरता गायब हो जाती है। झाईयां होने का मुख्य कारण मानसिक तनाव, ज्यादा समय तक धूप में रहना  और शरीर में विटामिन B, C, E , खून की कमी और पौषक तत्वों की कमी का होना होता है। झाईयों को दूर करने के लिए बाजार में अलग अलग ब्रांड की बहुत ही क्रीम आसानी से मिल जाती है पर आज हम आपसे झाईयों को दूर करने के कुछ घरेलू उपाय (Home Remedies For Melasma) शेयर करेंगें।

चेहरे की झाईयों को दूर करने के घरेलू उपाय (Best Home Remedies For Melasma) :-home remedies for summer
1. थोड़े से कच्चे दूध में जायफल को घिसकर रात को झाईयों पर लगाकर सो जाएं और सुबह उठकर चेहरा गुनगुने पानी से धो लें, चेहरे की झाईयों और दाग-धब्बों से छुटकारा मिल जाता है।
2. चिरौंजी के 10-12 दानों को रात में थोड़े दूध में डालकर भिंगो दें। सुबह इन्हे पीसकर चेहरे पर लगाने से झाईयों से छुटकारा मिल जाता है।
3. झाईयां से छुटकारा पाने के लिए 1 चम्मच अरहर की दाल का पाउडर, आधा चम्मच हल्दी पाउडर और दही  को मिलाकर करीब 5-10 मिनट के लिए रोजाना चेहरे पर लगाये, इस फेस पैक को चेहरे पर लगाने से झाईयां धीरे धीरे खत्म हो जाती हैं।
4. एक कच्चे आलू को छील कर पीस लें,  पिसे हुये आलू के पेस्ट में थोड़ा सा सिरका, ग्लिसरीन और खीरे का रस मिलाकर चेहरे पर लगाकर लगभग 15-20 मिनट तक लगाने के बाद गुनगुने पानी से धो दें, इससे चेहरे के सभी दाग-धब्बे और झाईयां दूर हो जाती हैं।
5. बरगद के दूध को झाईयों पर रोजाना लगाने से चेहरे की झाईयां धीरे धीरे खत्म हो जाती हैं।
6. चेहरे की झाईयां दूर करने के लिए पेट का साफ रहना बहुत जरूरी है, सुबह और शाम त्रिफला के चूर्ण की फंकी लेकर ऊपर से गुनगुना दूध पीएं, दिन में पानी खूब पीएं।
7. एक चम्मच शहद, 3-4 बूंदे नींबू का रस, 2 चम्मच दही और 1 चम्मच टैल्कम पॉउडर को खूब अच्छी तरह फेंटकर लेप बना लें। अब इस बनाये हुये पेस्ट को चेहरे की झाईयों पर करीब 15-20 मिनट तक लगाने के बाद गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें, चेहरे की झाईयां खत्म होकर चेहरे पर चमक आने लगती है।


Spread the love

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *