Corn Flour Halwa Recipe (कोर्न फ्लोर हलवा)

corn flour halwa
Spread the love

कोर्न फ्लोर हलवा (Corn Flour Halwa Recipe) बहुत ही स्वादिष्ट और जल्दी बनने वाली डिश है और इस हलवे में घी का भी कम मात्रा में  इस्तेमाल किया जाता है,  इसे बहुत ही कम समय में आसानी से जा सकता है तो आईये आज हम भी स्वादिष्ट और जल्दी बनने वाला कोर्न फ्लोर हलवा (Corn Flour Halwa Recipe) बनायेंगें।

आवश्यक सामग्री (Ingredients for Corn flour Halwa Recipe) –corn-flour-halwa
कोर्न फ्लोर (Corn flour)- आधा कप
चीनी (Sugar)- डेढ़ कप
पानी (Water)- 2 कप
नारंगी खाने वाला रंग
(edible orange food colour) – 1 पिंच
घी (ghee)- 2-3 चम्मच
काजू (Cashews)- 2 चम्मच (छोटे छोटे टुकडो में टूटे हुए )
इलाइची पाउडर (cardamom powder)- चौथाई चम्मच

विधि ( How to make Corn Flour Halwa) –
कोर्न फ्लोर हलवा बनाने के लिए सबसे पहले को एक कढ़ाही में कोर्न फ्लोर और पानी मिलाकर को चमचे से लगातार चलाते हुए इस मिश्रण  को लगभग 2 मिनट तक मीडियम  आंच पर उबाले। 2 मिनट के बाद आप देखेंगे की कोर्न फ्लोर और पानी का मिश्रण हल्का गाढ़ा और पारदर्शी (Transparent) हो रहा है। तब इस मिश्रण में खाने वाला नारंगी रंग और चीनी डालकर अच्छे से मिला दें और चमचे से लगातार चलाते रहें जब तक चीनी पिघल कर मिश्रण में ना मिल जाए। अब इसमे  घी , कटे हुए काजू  और इलाइची पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें और लगातार चलाते रहे। एक स्टेज पर आने के बाद हलवा कढ़ाही से नही चिपकेगा तभी हलवे से थोडा मिश्रण लेकर एक गोली बनाकर देखें अगर गोली बन जाती है तब गैस बंद कर दें और एक थाली या प्लेट की तली को घी लगाकर चिकना कर लें फिर हलवे को घी लगी हुई थाली में पलट  दें। अब एक कलछी की सहायता से थाली में हलवे को एकसार फैला दें  और हलवे को करीब 1 घंटे के लिए ठंडा होने दें। 1 घंटे बाद कोर्न फ्लोर हलवे को छोटे छोटे आकार के चौकोर पीस में काट लें।  स्वादिष्ट कोर्न फ्लोर का हलवा तैयार है। कोर्न फ्लोर हलवा को लगभग 3 -4 दिन तक फ्रिज में रख कर इस्तेमाल कर सकते  है।


Spread the love

You may also like...

2 Responses

  1. archna says:

    aap mujhe gajar pak banana bataiye jo bina doodh aur bina mawa ke banta hei jo gajar ki barfi ki tarah hota hei

    • hello Archna, me gajar pak doodh aur mawa ke sath banane ki vidhi to jaanti hu,par mene bina dudh aur mawa ke gajar pak ki recipe kabhi nhi suni….aapne ye recipe kanha dekhi….pls mujhe bataye…..aur me koshish karungi ki ab bina dudh aur mawa ke gajar pak banau aur fir uski vidhi aapke sath share karu…..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *