Falooda Icecream Recipe (फालूदा आइसक्रीम)

faalooda
Spread the love

फालूदा (Falooda Icecream Recipe) एक बहुत ही प्रसिद्ध भारतीय मिठाई है जिसे कुल्फी और अलग तरह के फ्लेवर की आइसक्रीम के साथ मिलाकर सर्व किया जाता है। फालूदा सेव बहुत ही आसानी से जनरल स्टोर पर मिल जाते है, यह गर्मी के मौसम के लिए बहुत ही परफेक्ट डिश है। फालूदा को रोज सीरप, रबड़ी, फालूदा सेब, कुटी हुई बर्फ, कुल्फी या आइसक्रीम और भींगे हुए सब्जा के बीज मिलाकर ठंडा ठंडा सर्व किया जाता है। फालूदा आइसक्रीम को घर पर बनाना भी काफी आसान है, तो आईये आज हम घर पर फालूदा आइसक्रीम (Falooda Icecream Recipe) बनायेंगें।

आवश्यक सामग्री (Ingredients for Falooda Icecream Recipe)-faalooda-
रबड़ी (Rabdi)- आधा कप
सब्जा के बीज (sabja seed)-1 चम्मच (भींगे हुए)
फालूदा सेव(Falooda Sev )-आधा कप
रोज सीरप (Rose syrup)-2-3 चम्मच
वैनिला आइसक्रीम (Vanilla ice cream)- 4 स्कूप
बर्फ के टुकड़े (ice cube)-6-7 (कुटे हुये)

विधि (How To make Falooda Icecream Recipe)-
फालूदा आइसक्रीम बनाने के लिए सबसे पहले कांच का एक बड़ा गिलास लेकर उसमें सभी चीजो को एक एक करके मिला कर फालूदा आइसक्रीम बनाते है, तो आईये फालूदा आइसक्रीम बनाना शुरू करें। सबसे पहले हम गिलास में 1 चम्मच कुटी हुयी बर्फ डालेंगें,फिर 2-3 चम्मच फालूदा सेव, इसके बाद फालूदा सेव के ऊपर 3-4 चम्मच रबड़ी,फिर रबड़ी के ऊपर 1 चम्मच रोज सीरप और रोज सीरप के ऊपर भींगे हुए सब्जा के बीज और इसके ऊपर वैनिला आइसक्रीम के 2 स्कूप रखकर रोज सीरप की कुछ बूंदे डालकर गार्निश करके ठंडा ठंडा सर्व करें। इसी तरह से फालूदा आइसक्रीम का दूसरा गिलास भी बनाकर तैयार कर लें। स्वादिष्ट फालूदा आइसक्रीम (Falooda Icecream) बनकर तैयार हो गयी है।
Note :-
1. सब्जा के बीज (sabja seeds) को कुछ अन्य जैसे – तुकमारिया के बीज (Tukmaria Seeds), बबुई तुलसी(Babui Basil) , मीठी तुलसी (Sweet Basil), तुलसी के बीज (Basil Seeds) आदि नामों से भी जाना जाता है, जो आपको बहुत ही आसानी से पंसारी की दुकानों पर मिल जायेगें। सब्जा के बीजों की प्रकृति काफी ठंडी मानी जाती है, इसलिए ये गर्मी के मौसम में बहुत ही फायदेमंद होते है।


Spread the love

You may also like...

1 Response

  1. Preety's Kitchen says:

    yummy ice cream

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *