Mango Shake Recipe (मैंगो शेक)

Mango Shake Recipe
Mango Shake Recipe
Spread the love

गर्मी का मौसम शुरू होते ही आम का भी मौसम शुरू हो जाता है। आम एक बहुत ही स्वादिष्ट फल होता है और इसका खट्टा मीठा स्वाद सभी के मन को खूब भाता है। आम (Mango Shake Recipe) से हम अलग अलग तरह की डिश बना सकते है  तो आईये आज हम पके हुए आम से स्वादिष्ट आम का शेक बनायेंगें जिसे गर्मियों में सभी लोग बहुत पसंद करेंगें।

आवश्यक सामग्री (Ingredients For Mango Shake Recipe)-Mango-shakke
पका हुआ आम (Ripe mango)- 1-2
ठंडा दूध (chilled milk)-1 गिलास
चीनी (sugar)- 4-5 चम्मच
इलाइची पाउडर (Cardamom Powder)-आधा चम्मच
बर्फ के पीस (Ice Cube)- 8-9

विधि (How to make Mango Shake Recipe)-
मैंगो शेक बनाने के लिए सबसे पहले आम अच्छी तरह से धोकर छील लें और अब छिले हुए आम से गूदे को काटकर निकाल लें और गुठली अलग कर दें। अब मिक्सी के जार में आम के गूदे के टुकड़ो , दूध , चीनी और  इलाइची पाउडर को डालकर मिक्सर में अच्छी तरह से पीस लें। अब बर्फ के पीस डालकर एक बार फिर से मिक्सी को चलाकर फैंट दीजिये। अब मिक्सी बंद कर दें। स्वादिष्ट मैंगो शेक बनकर तैयार है। मैंगो शेक को सर्विंग गिलास में डालकर ठंडा ठंडा सर्व करें।  ठंडा ठंडा मैंगो शेक सभी को बहुत ही पसंद आयेगा।


Spread the love

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *