Besan ke Gatte ki sabji Recipe(गट्टे की सब्जी)

Rajsthani gatte ki sabji
Spread the love

बेसन के गट्टे की सब्जी  (Besan ke Gatte ki sabji Recipe) राजस्थान (rajsthan) की बहुत ही प्रसिद्ध और स्पेशल सब्जी है, गट्टे की सब्जी को राजस्थान की पारम्परिक डिश (traditional dish) माना जाता है। यह सब्जी खाने में बहुत स्वादिष्ट (tasty) होती है। आईये आज हम भी गट्टे की सब्जी बनायेंगें। जिसे बनाकर आप हर किसी का दिल जीत सकते हैं।

आवश्यक सामग्री (Ingredients for besan ke gatte ki sabji)- Rajsthani gatte ki sabji

गट्टे के लिए(for gatte)-

बेसन – 2 कप
तेल – 1 चम्मच
दही – 2 चम्मच
बेकिंग पाउडर – 2 पिंच
नमक – स्वादानुसार

ग्रेवी के लिए (for gravy)-

टमाटर – 2-3
हरी मिर्च – 2
प्याज -2 (बारीक कटी हुई )
लहसुन- 3-4 कली
अदरक – 1 टुकड़ा
दही – आधा कप
मलाई – 4-5 चम्मच
तेल – 3-4 चम्मच
हींग – 1 पिंच
जीरा – आधा चम्मच
हल्दी पाउडर -आधा चम्मच
धानियाँ पाउडर – एक चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – एक चम्मच
गरम मसाला – आधी चम्मच से कम
हरा धनियाँ  – 2 चम्मच (बारीक कटा हुआ)
नमक  – स्वादानुसार

विधि (how to make besan ke gatte ki sabji recipe)-

सबसे पहले बेसन को छान कर किसी बड़े बर्तन में निकाल लें। अब बेसन में तेल, नमक, दही और बेकिंग पाउडर डालकर अच्छी  तरह से मिला लें। और बेसन को गुनगुने पानी से रोटी बनाने जैसा नरम आटा गूंथ लें। अब इस  गूंथे  हुए  आटे को 5 मिनट के लिये रख दें। 5 मिनट के बाद  इस बेसन के आटे से छोटी छोटी लोई बना लें। अब एक एक लोई को दोनों हथेलियो की सहायता से लम्बे लम्बे रोल बना लें। ऐसे ही सारे बेसन के आटे  के गोल और लम्बे रोल बना लें,
अब एक पैन में करीब 5-6 कप पानी डालकर गैस पर उबलने के लिए रख दें। जब पानी उबलने लगे तब बेसन के रोल उबलते पानी में डाल दें। और करीब 10 मिनट तक पकने दें। जब रोल पक जायेंगे तो वो अपने आप पानी के ऊपर  तैरने लगेंगें। अब गैस बंद कर दें और बेसन के रोल को कलछी से प्लेट में निकल लें। और बचे हुए पानी को फैंके नही क्योकि वो पानी ग्रेवी के काम आयेगा। जब गट्टे  ठन्डे हो जाये तो उन्हें छोटे-छोटे  टुकड़ों में काट लें। सब्जी के लिए गट्टे तैयार हो गये है इसलिए अब हम ग्रेवी बनायेंगें। ग्रेवी बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर,प्याज,अदरक,हरी मिर्च ,लहसुन को मिक्सी में बारीक पीस लें। और इस मिश्रण को एक बाउल में निकल लें। और दही और मलाई को भी मिक्सी में बारीक कर लें। अब एक कढ़ाही में तेल डालकर गरम  करें। तेल गर्म होने पर जीरा,हींग डाल दें,जब जीरा ब्राउन हो जाय तब उसमें हल्दी पाउडर, धनियाँ पाउडर डालें। इसके बाद इसमें पीसा हुआ मसाला डालें। और मसाले को तब तक भूनें की जब तक मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे। भुने मसाले में दही, मलाई और लाल मिर्च पाउडर  डालें। और 2-3 मिनट तक चलायें। अब इसमे गट्टे उबालनें में जो पानी बचा था वो पानी मिला दें। अगर आपको ग्रेवी गाढ़ी लगे तो आप उसमें अपने हिसाब  पानी डाल दें। ग्रेवी में जब उबाल आ जाए तब उसमे  गट्टे मिला दें। और ऊपर से नमक भी डाल दें। अब सब्जी को ढककर 4-5 मिनट तक पकने दें। ढक्कन खोल कर सब्जी को एक बार अच्छे से चला लें। स्वादिष्ट राजस्थानी बेसन के गट्टे की सब्जी तैयार है। गट्टे की सब्जी को हरे धनिये से गार्निश करके रोटी या चावल के साथ गरमा गरम  सर्व करें।


Spread the love

You may also like...

4 Responses

  1. Kalpna Sharma says:

    From today onwards It will one of the must have things in my refrigerator now.Again too spicy but very delicious,Richa plssssss don’t put more green chilly.Also post some Continental food recipes.

  2. Devika saxena says:

    How to make gatte soft? I tried the recipe but gatte were not soft and even they were half cooked. I made them the way it was written in ur recipe.

    • Hello Devika, apne experiance share karne ke liye bahut bahut dhanybaad, gatto ko soft banane ke liye kuch cheejo ka dhyaan rakhna bahut hi jaroori hai…..
      1. gatto ka aata roti ke aate jitna soft hona chahiye.
      2. jab paani boil ho jaaye tabhi gatto ko paani me dalna hai. kyoki jab paani boil ho jayega,to gatto ko aap jaise hi paani me daalenge gatte thodi der ke baad hi paani me upar tairne lagenge.
      Ab aap in point ko dhyaan me rakhkar gatte ki sabji banayiye,gatte ki sabji bahut hi swadisht banegi..Thanks

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *