Jalebi Recipe (जलेबी)

Jalebi Recipe
Spread the love

जलेबी (Jalebi Recipe) पूरे भारत में एक बहुत ही प्रसिद्ध मिठाई है। जिसे सभी लोग नाश्ते (Breakfast) के रूप में खाना पसंद करते है। गरमा गर्म जलेबी को दही (Curd) के साथ खाना पसंद किया जाता है। यह खाने में बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट (Tasty) होती है। बहुत से लोग सोचते होंगे कि जलेबी को घर पर बनाना बहुत ही मुश्किल होता होगा पर आप जलेबी को बहुत ही आसानी से घर पर बना सकते है। तो आईये आज हम घर पर जलेबी (Jalebi) बनायेंगें।

Jalebi Recipe


आवश्यक सामग्री (Ingredients For Jalebi Recipe)-
घोल बनाने के लिए (For Mixture)-
मैदा (Maida)- 2 कप
खाने वाला नारंगी रंग (Saffron colour)- 2 पिंच
ड्राई यीस्ट (Dry Yeast)- 1 चम्मच
घी(Ghee)-जलेबी तलने के लिये
चाशनी बनाने के लिए (For Sugar Syrup)-
चीनी (Sugar)- 2 कप
पानी (Water)- डेढ़ कप
केसर (Kesar)- 5-6 धागे
इलाइची पाउडर (Cardamom Powder)- आधा चम्मच

विधि (How to make Jalebi Recipe )-
जलेबी बनाने के लिए  सबसे पहले हम जलेबी के लिए घोल बनायेंगें। जलेबी का घोल बनाने के लिए ड्राई यीस्ट के दानों को आधा कप गुनगुने पानी में करीब 10 मिनट के लिए भिंगो दें।
मैदा को एक बड़े बाउल में छान कर निकाल लें और यीस्ट के घोल को मैदा में डालकर अच्छे से घोल लें और थोडा पानी (1 कप) डालकर पकोड़े जैसा घोल बना लें।
अब इस घोल नारंगी रंग मिलाकर इस तरह से मिक्स करें कि घोल में बिल्कुल भी गुठलिया नही चाहिए। और इस बात का ख़ास ध्यान रखें कि घोल अधिक गाढ़ा  या पतला नही होना चाहिए।
इस घोल को लगभग 10-12 घंटे के लिए ढककर रख दें। क्योकि इतने समय के अन्दर इस घोल में खमीर उठ आयेगा और यह घोल जलेबी बनाने के लिये तैयार हो जायेगा।
जब तक जलेबी का घोल बनकर तैयार होगा तब तक हम जलेबी के लिए चाशनी बनाकर तैयार कर लेंगें।
चाशनी बनाने के लिए एक बड़े बर्तन में चीनी और पानी मिला कर गरम होने के लिये गैस पर रखें और जब चीनी के घुलने तक चाशनी को पका लें।
बनी हुई चाशनी में केसर के धागे और इलाइची पाउडर डालकर मिला दें, अब इस चाशनी को धीमी आंच पर 2-3  मिनट तक पकायें।
जलेबी बनाने के लिए एक कढ़ाही में घी या रिफ़ाइन्ड तेल डालकर गरम करने के लिए रखें। जलेबी बनाने के लिये एक अलग प्रकार का कपड़ा या डिब्बा बाजार में मिलता है।
वैसे हम जलेबी बनाने के लिये पोलीथीन की कोन का भी इस्तेमाल भी कर सकते हैं। अब खमीर उठे मैदा के घोल को दुबारा से अच्छी तरह से फैंट लें।
अब जलेबी के घोल को जलेबी बनाने वाले डिब्बे या थैली में भरकर इसकी नोंक से जलेबी को कढ़ाही में हाथ को गोल गोल घुमाते हुये डालें, एक बार में जितनी जलेबी कढाही में आ जाय उतनी जलेबी कढ़ाही में डाल दें। इन जलेबियों को पलट पलट कर सुनहरा होने तक तल लें, अब तली हुई जलेबियो को कढ़ाई से निकाल कर सीधे चाशनी में डाल दें। 2-3 मिनट बाद जलेबी को चाशनी से निकाल कर प्लेट में रखें,  इसी तरह सारी जलेबियाँ तल तैयार कर लें, स्वादिष्ट गरमा गर्म जलेबियाँ तैयार है।
स्वादिष्ट गरमा गरम जलेबियो को दही के साथ सर्व करें।


Spread the love

You may also like...

5 Responses

  1. Swasthi Blank says:

    nice jalebi recipe.

  2. jaleela says:

    super N yummy delicious jalebi, Very good for headache

  3. Preety's Kitchen says:

    omg looks so tempting..i still have to try this amazing sweet..

  4. चेतन says:

    जलेबी दही के साथ?? पहली बार सुना.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *