Oal Ka Chokha Recipe In Hindi (ओल का चोखा कैसे बनता है)

baigan ka chokha
Spread the love

Oal Ka Chokha Recipe In Hindi

जिमीकंद (Oal Ka Chokha Recipe In Hindi) को अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग नामों जैसे- सूरन, ओल और हाथीपाँव आदि से जाना जाता है,

यह आकार में बहुत ही बड़ा होता है जो जमीन के अंदर फूले हुये तने के रूप में पाया जाता है।

जिमीकंद के प्रयोग से हम अलग अलग तरह की बहुत सी डिश बनाकर तैयार कर सकते है जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है,

बहुत से लोगों को जिमीकंद खाना पसंद होता है लेकिन उन लोगो को जिमीकंद से यह शिकायत रहती है कि जिमीकंद खाने से उनके गले में जलन होने लगती है

इस प्रॉब्लम से निपटने के लिए एक बहुत ही यूज़फुल टिप्स है जिसे मैं आपके साथ शेयर कर रही हूँ,

जिमीकंद छीलकर छोटे छोटे टुकड़ो में काटकर उबालने से पहले करीब 10 मिनट के लिये इमली के पानी डिप कर दें और फिर पानी से अच्छी तरह से धोकर उबालें।

ऐसा करने से आपको गले में जलन की समस्या नहीं होगी।

तो आईये आज हम स्वादिष्ट ओल/जिमीकंद का चोखा (Oal ka chokha Recipe in Hindi) बनायेंगें।

आवश्यक सामग्री (Ingredients For Oal ka chokha Recipe in Hindi)-


उबला हुआ ओल /जिमीकंद (Boiled Jimikand )- 250 ग्राम  (अच्छी तरह से मैश कर लें)


सरसों का तेल (Mustard Oil)- 2 चम्मच


साबुत धनियाँ (Coriander Seeds)- आधा चम्मच


साबुत लाल मिर्च (Dried Red Chillies)- 2-3


प्याज (Onion)- 1 (बारीक कटी हुई)


लहसुन (Garlic Cloves)- 2-3 कली (अच्छी तरह से कूट लें)


हरी मिर्च (Green Chillies)- 2 (बारीक काट लें)


ज़ीरा पाउडर (Cumin Powder)- आधा चम्मच


अमचूर पाउडर (Dry Mango Powder)- आधा चम्मच


धनियाँ पाउडर (Coriander Powder)- आधा चम्मच


हरा धनियाँ (Coriander Leaves)- 2 चम्मच (बारीक काट लें)


नमक (Salt)- स्वादानुसार

विधि (How To Make Oal ka chokha Recipe in Hindi)-


ओल/जिमीकंद  का चोखा बनाने के लिये सबसे पहले एक नॉनस्टिक पैन में 1 चम्मच सरसों का तेल डालकर गरम करने के लिये गैस पर रखें,

जब तेल गरम हो जाये तब गरम तेल में साबुत धनियाँ और साबुत लाल मिर्च को डालकर कलछी से चलाते हुये फ्राई कर लें,

जब मिर्च फ्राई हो जाये तब इसमें कुटा हुआ लहसुन, प्याज और हरी मिर्च को डालकर 1 मिनट तक फ्राई करके गैस बंद कर दें,

अब मैश किये हुये जिमीकंद को एक बड़ी बाउल में निकालकर उसमें सभी की हुई सामग्री का मिश्रण जैसे- साबुत धनियां, साबुत लाल मिर्च, लहसुन, प्याज और हरी मिर्च आदि डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें,

इसके बाद इस मिक्स किये हुये मिश्रण में  1 चम्मच सरसों का तेल, ज़ीरा पाउडर, धनियाँ पाउडर, अमचूर पाउडर, कटा हुआ हरा धनियाँ और नमक डालकर एक बार फिर से सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।

स्वादिष्ट ओल /जिमीकंद का चोखा (Oal ka chokha Recipe in Hindi) बनकर तैयार हो गया है,

जिमीकंद के चोखे को सर्विंग बाउल में निकालकर कटे हुये हरे धनिये से गार्निश करके गरमा गर्म लिट्टी, चपाती या दाल चावल में साथ सर्व करें। 

ओल का चोखा बनाने के कुछ जरूरी टिप्स (Tips For Oal Ka Chokha)

  • ओल को हमेशा अच्छी तरह से उबालें, कच्चा रह जाने पर इसे खाने से गले में खुजली या जलन हो सकती है।
  • उबालते समय पानी में थोड़ी इमली या नींबू का रस डालने से ओल की खुजली वाली तासीर काफी कम हो जाती है।
  • चोखे में सरसों का कच्चा तेल ज़रूर डालें, इससे इसका असली देसी स्वाद और खुशबू आती है।
  • अगर आपको ज़्यादा तीखा पसंद है तो हरी मिर्च और लाल मिर्च की मात्रा अपने स्वाद के अनुसार बढ़ा सकते हैं।
  • आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा कद्दूकस किया हुआ अदरक या नींबू का रस भी डाल सकते हैं, इससे चोखे का स्वाद और भी बढ़ जाता है।

अगर आपको चोखा खाना पसंद है तो आप हमारी बैगन का चोखा (Baigan ka Chokha Recipe) भी ज़रूर ट्राई करें। इसके अलावा जिमीकंद से आप स्वादिष्ट ओल का अचार (Yam/Jimikand Pickles Recipe) भी बनाकर तैयार कर सकते हैं।

ओल/जिमीकंद खाने के फायदे (Benefits Of Jimikand)

  • जिमीकंद में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है।
  • इसमें पोटैशियम, आयरन, कैल्शियम और विटामिन B6 जैसे कई ज़रूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं।
  • यह कम फैट वाली सब्जी है, इसलिए हल्के और पौष्टिक भोजन के लिए यह एक अच्छा विकल्प है।
  • फाइबर अधिक होने के कारण इसे खाने के बाद काफी देर तक पेट भरा हुआ महसूस होता है।

तो इस आसान तरीके से आप भी घर पर स्वादिष्ट ओल का चोखा बनाकर अपने परिवार के साथ इसका आनंद लें और हमें कमेंट करके ज़रूर बतायें कि आपको यह रेसिपी कैसी लगी।

Mjaayka.com: English Version


Spread the love

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *