Best Utensils For Cast Iron Cookware (कास्ट आयरन कढ़ाई और तवे के लिए सही बर्तन)
Disclosure: इस पोस्ट में एफिलिएट लिंक्स हैं। अगर आप इन लिंक्स से कुछ खरीदते हैं तो Mjaayka को थोड़ा सा कमीशन मिल सकता है, आपको कोई एक्स्ट्रा पैसा नहीं देना होगा।
लोहे की कढ़ाई (Cast Iron Kadai) और लोहे का तवा हमारी दादी माँ और नानी माँ की रसोई की शान हुआ करते थे, और आज फिर से हर घर में इनका इस्तेमाल बढ़ रहा है।
लेकिन कास्ट आयरन के बर्तन तभी सालों साल चलते हैं जब हम इनके साथ सही करछी और स्क्रबर का इस्तेमाल करें, गलत चीजों से इसकी सीज़निंग (Seasoning) खराब हो जाती है और खाना चिपकने लगता है।
तो आईये आज हम आपके साथ कास्ट आयरन के लिए कुछ बहुत ही काम की चीजें शेयर करते हैं।
कास्ट आयरन के लिए जरूरी बर्तन (Must-Have Utensils)
1. लकड़ी का पलटा (Wooden Spatula)– रोज़ की सब्जी और दाल का तड़का बनाने के लिए सबसे अच्छा है, ये कढ़ाई को खरोंचता नहीं है। नीम या शीशम की लकड़ी वाला पलटा लें। 👉 Amazon पर देखें (Buy on Amazon)
2. स्टील का पतला पलटा (Flat Steel Spatula)– लोहे के तवे पर डोसा, चीला और पराठा पलटने के लिए ये सबसे बढ़िया है। 👉 Amazon पर देखें (Buy on Amazon)
3. चेनमेल स्क्रबर (Chainmail Scrubber)– कढ़ाई में चिपका हुआ खाना आसानी से साफ़ करता है और सीज़निंग भी खराब नहीं होती। 👉 Amazon पर देखें (Buy on Amazon)
4. सिलिकॉन हैंडल कवर (Silicone Handle Cover)– कास्ट आयरन का हैंडल भी बर्तन जितना ही गरम हो जाता है, इसलिए हाथ जलने से बचाने के लिए ये जरूर रखें। 👉 Amazon पर देखें (Buy on Amazon)
5. सिलिकॉन स्पैचुला (Silicone Spatula)– हलवा, खीर और घोल (Batter) को अच्छे से निकालने के लिए। ऐसा लें जो तेज़ गर्मी सह सके। 👉 Amazon पर देखें (Buy on Amazon)
6. ट्राइवेट (Trivet)– गरम कढ़ाई को सीधे टेबल पर रखने से टेबल खराब हो सकती है, इसलिए नीचे ट्राइवेट जरूर रखें। 👉 Amazon पर देखें (Buy on Amazon)
इन चीजों का इस्तेमाल ना करें (What To Avoid)
– स्टील वूल या बहुत सख्त स्क्रबर
– सस्ते प्लास्टिक के पलटे (गरम कढ़ाई में पिघल जाते हैं)
– डिशवॉशर (इसमें कास्ट आयरन में जंग लग जाता है)
टिप्स (Tips For Cast Iron Care)
– कढ़ाई को हल्का गरम रहते ही धो लें और फिर गैस पर रखकर अच्छी तरह से सुखा लें।
– हर बार धोने के बाद थोड़ा सा तेल लगाकर रखें, इससे जंग नहीं लगेगा।
– नई कढ़ाई में इमली या ज्यादा टमाटर वाली ग्रेवी देर तक ना पकायें।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
क्या कास्ट आयरन पर स्टील का पलटा इस्तेमाल कर सकते हैं?
हाँ, अच्छी सीज़निंग वाले तवे पर पतला स्टील का पलटा बिल्कुल सही है, बस नये तवे पर ज़ोर से ना रगड़ें।
कढ़ाई में जंग लग जाये तो क्या करें?
चेनमेल स्क्रबर या थोड़े से नमक से जंग को रगड़कर साफ़ करें, फिर सुखाकर तेल लगाकर गरम कर लें।
शुरुआत के लिए लकड़ी का पलटा, स्टील का पलटा और चेनमेल स्क्रबर जरूर लें। अपने एक्सपीरियन्स कमेंट बॉक्स में जरूर शेयर करें !!




