Mango Mastani Recipe (मैंगो मस्तानी)

Mango Mastani copy
Jpeg
Spread the love

मैंगो मस्तानी (Mango Mastani Recipe) महाराष्ट्र खासतौर पर पुणे की एक बहुत ही पॉपुलर और स्वादिष्ट ड्रिंक है जिसे आप बहुत ही आसानी से बनाकर तैयार कर सकते है,

मैंगो मस्तानी को बनाने के लिये पके हुये आम का मिल्कशेक बनांकर इसे वैनिला आइसक्रीम, कटे हुये ड्राई फ्रूट और टूटी फ्रूटी से गार्निश करके सर्व किया जाता है।

मैंगो मस्तानी का नाम [मस्तानी] मराठा पेशवा बाजीराव की पत्नी मस्तानी के नाम पर पड़ा है, मस्तानी को हम अलग अलग तरह के फ्लेवर

जैसे- चॉकलेट, स्ट्राबेरी, पाइनएप्पल आदि में बनाकर तैयार कर सकते है

तो आईये आज हम स्वादिष्ट डिश मैंगो मस्तानी (Mango Mastani Recipe) बनायेंगें।

Mango Mastani Recipe

आवश्यक सामग्री (Ingredients For Mango Mastani Recipe)-

पका हुआ आम (Ripe mango)- 1-2 (छीलकर छोटे छोटे टुकड़ो में काट लें)

वैनिला आइसक्रीम (Vanilla Icecream)- 4-5 चम्मच

ठंडा दूध (Chilled milk)- 2 कप

चीनी (Sugar)- स्वादानुसार

बादाम (Almonds)- 5-6 (बारीक काट लें)

पिस्ता (Pistachio)- 3-4 (बारीक काट लें)

काजू (Kaju)- 4-5 (दो टुकड़ो में काट लें)

किशमिश (Raisin)- 6-7

टूटी फ्रूटी (Tooti Fruity)- 1 चम्मच

आइस क्यूब्स (Ice Cube)- 8-9

चैरी (Cherries)- 2 (बारीक काट लें) (गार्निश करने के लिये) (optional)

आम के टुकड़े (Mango Piece)- 1 चम्मच (छोटे छोटे टुकड़ो में काट लें) (गार्निश करने के लिये)

विधि (How to Make Mango Mastani Recipe)-

मैंगो मस्तानी बनाने के लिए सबसे पहले कटे हुये आम को अब मिक्सी के जार में आम के गूदे के टुकड़ो, दूध और चीनी को डालकर मिक्सर में अच्छी तरह से पीस लें।

अब बर्फ के टुकड़ो को डालकर एक बार फिर से मिक्सी को चलाकर अच्छे से फैंट लें,

अब मिक्सी बंद कर दें,  मैंगो पेस्ट (Mango Paste) बनकर तैयार हो गया है,

अब मैंगो पेस्ट को काँच के सर्विंग गिलास में निकालकर ऊपर से एक चम्मच वैनिला आइसक्रीम,

कटे हुये ड्राई फ्रूट्स, टूटी फ्रूटी, कटी हुई चैरी और कटे हुये आम के टुकड़ो को ऊपर से डालकर

गार्निश करके तुरंत ही ठंडा ठंडा सर्व करें, स्वादिष्ट मैंगो मस्तानी (Mango Mastani Recipe) बनकर तैयार हो गयी है।

Mjaayka.com : English Version


Spread the love

You may also like...

3 Responses

  1. Somya Rana कहते हैं:

    Great Recipe, Drinks like this can give joy to all sweet drinks lovers.

  2. shaziya कहते हैं:

    its so nice thanks

  3. Trayee कहते हैं:

    Sounds easy and tasty..will try this.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *