How To Make Mawa/Khoya At Home (घर पर मावा/खोया बनाने की विधि)

How To Make Mawa/Khoya At Home
How To Make Mawa/Khoya At Home
Spread the love

How To Make Mawa/Khoya At Home

मावा (How To Make Mawa/Khoya At Home) का प्रयोग ज्यादातर सभी मिठाइयाँ बनाने के लिए किया जाता है और हम मिठाइयाँ बनाने के लिए खोया को बाज़ार से ही लाकर इस्तेमाल करते है। बाज़ार में मिलने वाले खोये में कभी कभी कुछ मिलावटी भी होता है। हम शुद्ध खोये को पूरी क्रीम वाले भैंस के दूध से घर पर बड़ी आसानी से बना सकते है। तो आईये आज हम घर घर पर मावा (How To Make Mawa/Khoya At Home) बनाने की विधि के बारे में जानेंगें।

आवश्यक सामग्री (Ingredients For mawa /khoya)-

दूध (milk) – 1 लीटर (फुल क्रीम वाला भैंस का दूध)

विधि (How To Make Mawa/Khoya At Home)-

घर पर मावा बनाने के लिए दूध को एक भारी तली की कढ़ाही में छान कर गैस पर गरम करने के लिए रखें। जब दूध उबलने लगे तब गैस को धीमा कर दें। और दूध को एक कलछी से थोड़ी थोड़ी देर में चलाते हुए दूध के आधा होने तक उबालिये। धीरे धीरे दूध रबड़ी जैसा गाढ़ा होना शुरू हो जाता है। गैस को मीडियम ही रखना है तेज नही करना है और लगातार चलाते हुए दूध को गाढ़ा करना है। मावा बनाते समय इस बात का खास ध्यान रखना होता है कि दूध कढ़ाही की तली या किनारों पर नही लगना चाहिए। नही तो खोये में जलने की बदबू आ जाएगी। जब दूध काफी गाढा हो जाए तब गैस बंद कर दें। दूध को बहुत ही ज्यादा गाढ़ा नही करना है। क्योकि ठन्डे होने के बाद खोया काफी टाईट हो जाता है। घर पर बना हुआ शुद्ध खोया बनकर तैयार है।  1 लीटर दूध से खोया बनाने में करीब 1 घंटे का समय लगता है। अब आप इस खोये से विभिन्न प्रकार की स्वादिष्ट मिठाइयाँ बना सकते है। आप इस खोये को 1-2 हफ्तों तक फ्रिज में रख कर इस्तेमाल कर सकते हो।


Spread the love

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *