Besan Dhokla Recipe (बेसन का ढोकला)

dhokla Recipe
Spread the love

ढोकला (Besan Dhokla Recipe) एक बहुत ही प्रसिद्ध गुजराती नाश्ता है।

ढोकला खाने में बहुत में ही स्वादिष्ट और पौष्टिक डिश है,  ढोकला खाने में बहुत हल्का और जल्दी बनने वाला नाश्ता है।
इसको बनाना भी बहुत आसान होता है,  ढोकला कई प्रकार का होता है जैसे – रवा का ढोकला, दाल का ढ़ोकला,  बेसन का ढोकला आदि।

पर आज हम बेसन का ढोकला (Besan Dhokla Recipe) बनायेंगें।

जो हमारे नाश्ते के लिए एक बहुत ही अच्छा विकल्प (Option) है।

Besan Dhokla Recipe

आवश्यक सामग्री (Ingredients of Besan Dhokla Recipe)-

ढोकला का घोल बनाने के लिये (For Dhokla Mixture)
बेसन (Besan)- 1 कप
रवा (Sooji)- आधा चम्मच
सिट्रिक एसिड (Citric Acid)- चौथाई चम्मच
हींग (Heeng)- 1  पिंच
हल्दी पाउडर (Turmeric Powder)- आधा चम्मच
चीनी (Sugar)- 1 चम्मच
नमक (Salt)-स्वादानुसार
तेल (Oil)-1 चम्मच
हरी मिर्च व अदरक का पेस्ट (Green chilly Ginger Paste)- आधा चम्मच
ईनो पाउडर (Eno Powder)- 1 चम्मच

तड़के के लिए(For Tadka)-

राई (Musturd seeds)-1 चम्मच
तेल (Oil)-1 चम्मच
चीनी (Sugar)- आधा चम्मच
हरी मिर्च(Green chilly) – 2 -3
हरा धनिया(Coriander leaves)-2 चम्मच (बारीक कटा हुआ)

विधि (How To Make Besan Dhokla Recipe)-

बेसन का ढोकला बनाने के लिए सबसे पहले बेसन को छानकर एक बड़े बर्तन में निकाल लें।

बाजार जैसा ढोकला बनाने की विधि |||  बेसन का ढोकला बनाने की विधि || कढ़ाई में ढोकला बनाने की विधि

अब बेसन में रवा , हल्दी पाउडर , हींग , चीनी , नमक ,सिट्रिक एसिड , तेल और हरी मिर्च का पेस्ट आदि सभी चीजो को डालकर अच्छे से मिला लें।

और अब पानी की सहायता से गाढ़ा घोल बना लें।

घोल को अच्छे से फैंटे जिससे घोल में गुठली नही पड़नी चाहिए।

अब घोल को करीब 10-15 मिनट के लिए ढांककर रख दें जिससे घोल सेट हो जाये।

अब प्रेशर कुकर में 4 कप पानी को उबलने के लिए रखें।

और कुकर में कुकर के साथ आने वाले  सेपरेटर को रखें। अब एक इतनी छोटी थाली को लें जो कुकर में बन जाए।

उस छोटी थाली को तेल लगाकर चिकना कर लें और एक तरफ रखें।

अब ढोकले के घोल में ईनो पाउडर डालकर घोल को चमचे से मिलायें।

जैसे ही घोल में एअर बबल आ जाय तुरन्त घोल को चिकनी की हुई थाली में डाल दें और थाली को कुकर के अन्दर रखें सेपरेटर पर रखें।

कुकर का ढक्कन बंद कर दें और इस बात का ख़ास ध्यान रखें की कुकर की सीटी जरूर निकाल दें।

अब कुकर को बिना सीटी के ढककर ढोकला लगभग 20 मिनट मीडियम आंच पर पकाये।

20 मिनट में ढोकला पककर तैयार हो जायेगा।

ढोकला को चेक करने के लिये पके हुये ढोकला में चाकू को गढ़ा कर देखें अगर चिपचिपा घोल चाकू से नहीं चिपकता है तो बेसन का ढोकला बन गया है।

अब गैस बन्द कर दें और ढोकला की थाली को धीरे से कुकर से बाहर निकाल लें।

अब ढोकला को अच्छे से ठंडा कर लें और चाकू को किनारे पर चला कर किनारे से ढोकला अलग करें।

ढोकला की थाली को  किसी दूसरी थाली या प्लेट में पलट कर बेसन का ढोकला निकाल लें और ढोकला को चाकू से अपने मन पसन्द आकार में काट लें।

अब हम ढोकला को तड़का लगायेंगें। तड़का  के लिए एक कड़ाही में तेल डालकर गरम करें।

जब तेल गर्म हो जाये तब राई डालकर तड़का लें, अब हरी मिर्च को डाल कर हल्का सा तल लें।

अब इसमें आधा कप पानी , नमक और चीनी भी  डाल दें।

पानी में उबाल आने पर गैस बन्द कर दें और इस तड़के को चम्मच से ढोकले के ऊपर सभी जगह डाल दें।

अब कटे हुए हरे धनिये से गार्निश करके ढोकला को हरे धनिये की चटनी के साथ सर्व करें।

Note:-
1. अगर बेसन का घोल अधिक पतला या अधिक गाढ़ा होगा तो ढोकला स्पंजी नहीं बनेगा।

और अगर गैस भी धीमी हुई तब भी ढोकला अच्छी तरह से नहीं फूलेगा।

2. अगर ईनो पाउडर डालकर आप ढोकला के घोल को ज्यादा देर तक चमचे से मिक्स करेंगें तो  एअर बबल निकल जाने के कारण ढोकला पूरी तरह से नहीं फूलेगा।

अगर ईनो पाउडर डालने के बाद, घोल को काफी देर बाद बनाने के लिए रखेंगे तब भी ढोकला अच्छा नहीं फूलेगा।


Spread the love

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *