Boondi Ka Raita Recipe (बूंदी का रायता)

boondi ka raita
Spread the love

खाने के साथ अगर रायता (Boondi Ka Raita Recipe ) भी हो तो खाने का स्वाद दुगना हो जाता है। रायता खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ साथ पाचन क्रिया में भी सहायक होता है। आज हम बूंदी का रायता बनायेंगें जो बनाने में बहुत ही आसान और खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है तो आईये आज हम बूंदी का रायता (Boondi ka raita) बनायेंगें।

आवश्यक सामग्री (Ingredients for Boondi ka Raita)-boondi-ka-raita
दही(Yogurt) – डेढ़ कप
बूंदी (Boondi)-  आधा कप
काला नमक ( Black salt)- छोटा चौथाई चम्मच
भुना जीरा पाउडर (Roasted cumin powder)- आधा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर(Red chilly powder) –चौथाई चम्मच
नमक(salt)- स्वादानुसार
हरा धनिया पत्ती – 2 चम्मच (कटी हुई)

तड़के के लिए –
तेल (Oil)- 1 चम्मच
जीरा (Cumin seed )- आधा चम्मच
हींग (Asafoetida )- 1 पिंच

विधि  (How to make Boondi Ka Raita)-
बूंदी का रायता बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में दही डालकर उसमे आधा कप पानी मिलाकर अच्छे से फैंट लें। और अब इस फैंटे हुए दही में नमक , लालमिर्च पाउडर , काला नमक ,  भुना जीरा पाउडर डालकर मिलाये। अब बूंदी को 1 कप गुनगुने पानी में 2 मिनट  के लिए भिंगो दें। 2 मिनट बाद बूंदी को पानी से निकाल कर हल्के हाथों से  दबाकर अतिरिक्त (extra)  पानी निकाल कर ठंडा करके फैंटे हुए दही में मिला दें। अब हम रायते में तड़का लगायेंगें। तड़का लगाने के लिए तड़का पैन में 1 चम्मच तेल डालकर गरम करें जब तेल गरम हो जाये जब उसमे हींग और जीरा डालकर तड़का लें और इस तड़के को रायते में मिला दें। अब स्वादिष्ट बूंदी के रायते को धनिया पत्ती से गार्निश करके खाने के साथ ठंडा ठंडा सर्व करें। स्वादिष्ट बूंदी  का रायता (Boondi Ka Raita Recipe) तैयार है। रायते को सर्व करने से लगभग 10 मिनट पहले फ्रिज में  दे और फिर ठंडा  सर्व करें।


Spread the love

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *