Mango Lassi Recipe (आम की लस्सी)

Mango Lassi
Spread the love

लस्सी (Mango Lassi Recipe) पूरे भारत में गर्मियों के मौसम में बहुत ही ज्यादा पसंद की जाने वाली ड्रिंक (Drink) है। पंजाब में लस्सी को मुख्य रूप से दही से बनाया जाता है पर आज के समय में बाजार में अलग अलग फ्लेवर की लस्सी बहुत ही आसानी से देखने को मिल जाती है। जैसे – पंजाबी लस्सी , आम की लस्सी , केसर पिस्ता लस्सी और भी बहुत प्रकार की। आम की लस्सी भी बहुत ही स्वादिष्ट और जल्दी बनने वाली ड्रिंक है जिसे खासतौर पर बच्चे बहुत ही ज्यादा पसंद करते है और आप आम की लस्सी को व्रत (Fast) में भी इस्तेमाल कर सकते है, तो आईये आज हम भी आम की लस्सी (Mango Lassi Recipe) बनायेंगें।

Mango-Lassi

आवश्यक सामग्री (Ingredients For Mango Lassi Recipe)-
दही (Curd)-1 कप
आम का गूदा (Mango Pulp)-आधा कप
ठंडा दूध (Chilled Milk)- चौथाई कप
चीनी (Sugar)- 4 बड़े चम्मच
इलाइची पाउडर (Cardamom Powder)- आधा चम्मच
बर्फ के टुकड़े (Ice Cube)-आवश्यकतानुसार

विधि (How To Make Mango Lassi Recipe)-
आम की लस्सी बनाने के लिए सबसे पहले मिक्सी के एक जार को लेकर उसमे दही , आम का गूदा , ठंडा दूध ,चीनी को डालकर मिक्सी में अच्छी तरह से पीस लें। अब इसमे बर्फ के टुकड़े डालकर लगभग 30 सेकंड के लिए मिक्सी को चला लें। अब आप लस्सी को जितना गाढ़ा या पतला करना चाहते है उसी हिसाब से बर्फ के टुकड़े और भी इस्तेमाल कर सकते है। और अगर आपको लस्सी ज्यादा मीठा पसंद करते हो तो अपने स्वाद के अनुसार चीनी की मात्रा को कम ज्यादा भी कर सकते हो। स्वादिष्ट आम की लस्सी (Mango Lassi) को सर्विंग गिलास में कर ऊपर से इलायची पाउडर डाल कर अच्छी तरह मिला कर ठंडा ठंडा ही सर्व करें।

Note :-
1 . आम की लस्सी बनाने के लिए अधिक गूदेदार आम का ही प्रयोग करें।
2 . उत्तर भारत में दशहरी आम आम की एक बहुत ही स्वादिष्ट वैराइटी होती है। आम की लस्सी के लिए आप दशहरी आम का भी प्रयोग कर सकते है।


Spread the love

You may also like...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *